कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मामूली बात विवाद में अपने कार्यालय में काम करने वाले व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला

प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अपने अन्य 04 साथियों के साथ मिलकर सुभाष नगर ज्वालापुर में की फायरिंग

04 आरोपितों को थाना बुग्गावाला क्षेत्र से धर दबोचा 01अन्य की तलाश जारी

घटना में प्रयुक्त कार फॉर्च्यूनर/315 वोर राइफल/12 बोर पम्प एक्शन गन/देशी पिस्टल/जिन्दा कारतूस/खोखा राउंड बरामद

वादी निशान्त यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर आरोपित 1-गुड्डू चौधरी 2-मनोज कुमार 3-अंकुर वर्मा उर्फ हन्नी 4-हरेंद्र चौधरी उर्फ सोनू 5-अज्ञात के द्वारा ब्रेजा/फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 05 व्यक्तियों द्वारा वादी पर जान से मारने की नीयत से दिनांक 12-13/11/2026 की रात्रि में पिस्तौल से फायर करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अ0 संख्या 749/26 पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत फायरिंग की घटना के दृष्टिगत तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान के नेतृत्व में टीमे गठित कर टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली/मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर कडी सुराग रसी पता रसी कर/संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गई।

दिनांक 13/11/20260 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण 1-गुड्डू चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार 2-मनोज कुमार पुत्र निवासी ग्राम बिटावडा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुत्र 3-अंकुर वर्मा उर्फ हन्नी 4-हरेंद्र चौधरी उर्फ सोनू पुत्र सतपाल सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को थाना बुग्गावाला क्षेत्र में मय धटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार 315 वोर राइफल/12 बोर पम्प एक्शन गन/देशी पिस्टल/जिन्दा कारतूस/खोखा राउंड के साथ हिरासत में लिया गया।

मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस/3/25/29 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

अन्य फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी हेतु अलग से टीमें गठित की गई ।

आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

नाम व पता आरोपित
1-गुड्डू चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
2-मनोज कुमार पुत्र निवासी ग्राम बिटावडा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
3-सोनू उर्फ हरेंद्र चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को थाना बुग्गावाला।
4-सन्दीप उर्फ मोनू पुत्र नरेन्द्र निवासी चन्दनहेड़ी ख्वाजापुर थाना छपरोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश।

बरामदगी का विवरण
1-01राइफल 315 बोर मय 06 जिन्दा राउंड 02 खोखा कारतूस
2-01पम्प एक्शन गन 12 बोर मय 04 जिन्द कारतूस
3-01देशी पिस्टल 32 बोर 02 मैगजीन मय 06 जिंदा कारतूस
4-फॉर्च्यूनर कर नंबर uk08 बीक्यू 9009

पुलिस टीम
1-प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान
2-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
3-कांस्टेबल उमेद सिंह
4-कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह
5-कांस्टेबल नवीन छेत्री
6-कांस्टेबल हुकुम सिंह
7-कांस्टेबल रवि चौहान
8-कांस्टेबल सन्दीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *