
कोतवाली बहादराबाद
ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले नसीम व तन्मय गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद
पुलिस ने 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल भी की बरामद
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशे के कारोबार तथा जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 24.10.2026 को गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले सड़क मार्ग के तिराहे से दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया।
आरोपितों के कब्जे से 48 शीशी Diazepam Injection IP Lori 2ml तथा 45 शीशी Restigesic Injection Buprenorphine Hydrochloride, कुल 93 शीशी नशीले इंजेक्शन एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK17N7811 बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपित नसीम व तन्मय ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने तथा नशे के आदी होने के कारण वे शाह नामक व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदते थे।
उक्त संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नशीले कैप्सूल एवं इंजेक्शन के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
नाम पता आरोपित
1.नसीम पुत्र मुनफैद, निवासी ग्राम लंढौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
2.तन्मय ध्यानी पुत्र शशि मोहन ध्यानी, निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।
बरामदगी का विवरण
1. 48 शीशी Diazepam Injection IP Lori 2ml।
2. 45 शीशी Restigesic Injection Buprenorphine Hydrochloride।
3. एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK17N7811।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 अजय कुमार,
2. हे0का0 नरविन्दर सिंह,
3. कानि0 चन्दन सिंह,
4. हो0गा0 कासिफ,

