*एथलेटिक प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को होगी जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में,*

*हरिद्वार।एथलेटिक प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को होगी, जिसका उद्घाटन हरिद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू शर्मा एवं हरिद्वार के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में किया जाएगा।जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर दिन रविवार को जमदग्नि पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स स्टेडियम पिपली लक्सर निकट में प्रात 9:00 बजे से किया जाएगा, प्रतियोगिता में 12 वर्ष से ऊपर में 14 वर्ष से कम तथा 14 वर्ष से ऊपर 16 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक बालिकाओं को अपना आधार कार्ड आयु प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा एवं ₹50 पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा हरिद्वार जनपद के सभी खिलाड़ी बालक बालिकाएं इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में *क्वालीफाई* करने वाले खिलाड़ियों को हैदराबाद में संपन्न होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, अभी हाल ही में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून संपन्न हुई उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के विजेताओं को वरीयता प्रदान की जाएगी सभी खिलाड़ी बालक बालिकाएं समय पर पहुंचकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित कर प्रतियोगिता को सफल बनाए, विजेता बालक बालिकाओं को मेरिट प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा तथा सभी प्रतिभाग करने सभी खिलाड़ी बालक बालिकाओं को पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *