भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग के तीसरे वाटर स्कीइंग कोर्स का समापन समारोह संपन्न

भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM), गुलमर्ग, जो पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की एक प्रमुख संस्थान है, के द्वारा टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी में आयोजित तीसरे वाटर स्कीइंग कोर्स का आज विधिवत समापन किया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, वीएसएम, एमआईडी के द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफियां वितरित की गईं।

इस वर्ष संस्थान द्वारा कुल तीन वाटर स्कीइंग कोर्सों का आयोजन किया गया था, जिसमें यह तीसरा और अंतिम कोर्स था। इस कोर्स में पूरे भारतवर्ष से 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 21 लड़के और 05 लड़कियां शामिल थीं।

यह कोर्स बेसिक, इंटरमीडिएट एवं एडवांस तीनों स्तरों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें से 22 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण किया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि IISM गुलमर्ग देश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस उपलक्ष पर कोर्स इंचार्ज प्रवीन सिंह रांगर, अरविन्द राट्टूरी, शवीर भट्ट, खलील सहित प्रतिभागी दिल्ली से देवांश, यश, श्रीजन, बरखा, राजस्थान से राहुल, गजेंद्र, प्रशांत, मध्य प्रदेश से सहजल, प्रतीक, अंबिकेश, महाराष्ट्र से राहिल, कर्नाटका से कृष्ण, हिमाचल से पंकज, हरियाणा से हिमांशु, मलकीत, विक्रम, जम्मू कश्मीर से राही, सलीम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *