खेल महाकुम्भ-2026 के अन्तर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह

प्रतियोगिता के चौथे दिन बालक वर्ग के मुकाबलों में देहरादून, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं पौड़ी की टीमों ने दर्ज की जीत

हरिद्वार  खेल महाकुम्भ-2026 के अन्तर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका वर्ग में अण्डर-14, अण्डर-19 एवं अण्डर-25 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अण्डर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 05-00 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अण्डर-19 बालिका वर्ग में देहरादून ने उत्तरकाशी को 02-00 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। वहीं अण्डर-25 बालिका वर्ग में पौड़ी ने बागेश्वर को 02-00 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
उक्त के अतिरिक्त आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 को प्रतियोगिता के चौथे दिन बालक वर्ग के विभिन्न मुकाबले खेले गए, जिनके परिणाम निम्नवत रहे—

1. अण्डर-14 बालक वर्ग: देहरादून बनाम हरिद्वार (लोकसभा) — 04-03, देहरादून विजयी।
2. अण्डर-14 बालक वर्ग: हरिद्वार (राज्यसभा) बनाम नैनीताल — 01-05, नैनीताल विजयी।
3. अण्डर-14 बालक वर्ग: टिहरी बनाम चमोली — 00-01, चमोली विजयी।
4. अण्डर-19 बालक वर्ग: देहरादून बनाम अल्मोड़ा — 01-02, अल्मोड़ा विजयी।
5. अण्डर-19 बालक वर्ग: हरिद्वार (राज्यसभा) बनाम नैनीताल — 00-03, नैनीताल विजयी।
6. अण्डर-19 बालक वर्ग: पौड़ी बनाम टिहरी — 02-00, पौड़ी विजयी।
प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुंडीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा, खेल विभाग हरिद्वार के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायक के रूप में सुमित एवं मुदस्सीम, खेल प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *