*कोतवाली कनखल*

*गुरुबक्श विहार कनखल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा*

*पड़ोसन ही निकली चोर, सोने-चांदी के गहनो पर किया था हाथ साफ*

*पुलिस टीम ने महिला को लिया हिरासत में, अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी*

दिनांक 02/10/2026 को गुरुबक्श विहार कनखल निवासी नितिन राठी द्वारा कोतवाली कनखल पर सूचना/तहरीर दी गई कि दिनांक 01.10.2026 को उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। प्राप्त शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मु0अ0स0 371/26 धारा 305 BNS दर्ज किया गया।

घटना के अनावरण के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर तन्त्र को सक्रिय करते हुये घटना की बारीकी से जांच की तो उसी बिल्डिंग में पीड़ित के पड़ोस में रहने वाली महिला की संलिप्तता प्रकाश में आयी। अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 06.10.26 को प्रकाश में आयी कथित पड़ोसन को हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से चुराए गए जेवरात बरामद किए जिनकी बाजार कीमत पांच लाख रुपये के करीब आंकी गई है। महिला आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपित-*

महिला निवासी गुरुबक्श बिहार कोतवाली कनखल जनपद हरिद्वार

*बरामदगी-*

सोने व चांदी के आभूषण (कीमत करीब ₹5,00000/-)

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 उमेश लोधी

2- हे0का0 जितेन्द्र शाह

3- का0 कुलदीप

4- का0 दिगपाल

5- का0 विरेन्द्र चौहान

6- का0 अरविन्द नौटियाल

7- म0का0 राजरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *