महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खन्ना नगर स्थित कैंप कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन

वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

हरिद्वार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों को स्मरण किया गया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया और समाज में शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के माध्यम से देशसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव, स्वच्छता और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एडवोकेट, राज कुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, महामंत्री राकेश नौडियाल, मंडल मंत्री ममता सैनी, मीनाक्षी मित्तल, मोनिका चौहान, मनोज वर्मा, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, सुशांत गुप्ता, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *