*भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद*

*जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित*

*आजादी हासिल करने व स्वतंत्र भारत में दिए गए योगदानों की दी गई जानकारी*

*उनके जीवन मुल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र विकास में योगदान देने का किया गया आह्वान*

उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के द्वितीय गृहमंत्री, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद सहित जनपद के सभी थाना/ कार्यालय/ शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस के सभी जवानों द्वारा माल्यार्पण कर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सीओ ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा अंग्रेजों से स्वतंत्रता हासिल करने, हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने, जमींदारी प्रथा खत्म कराने में दिए गए योगदान सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारत गणराज्य के गृहमंत्री के रूप में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने व राष्ट्र विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *