*मुज़फ्फरनगर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत का भव्य पटाभिषेक समारोह संपन्न*

*मुज़फ्फरनगर।आज मुज़फ्फरनगर में संत शिरोमणि *श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत* के तत्वावधान में पीठाधेश्वर महामंडलेश्वर *श्रीमान संदीप खत्री जी* का भव्य पटाभिषेक समारोह श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी बारात घर, भोपा रोड, SD कॉलेज के सामने किया गया। इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष *परम पूज्य श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी* का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने आशीर्वचन में गुरु रविदास जी के “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह में बड़ी संख्या में संतजन, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दिव्य मंच से वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और गुरु महाराज के आदर्शों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में सभी संतजनों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु महाराज के आशीर्वाद से यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *