गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत हुआ शपथ ग्रहण समारोह
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एंटी ड्रग सेल द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एंटी ड्रग सेल के नोडल ऑफिसर डॉ अश्वनी जांगड़ा ने प्रतिभागियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और उनसे अवगत कराया l कार्यक्रम में डॉ विपिन कुमार शर्मा ने नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण करवाई l भेषज विज्ञान संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र राजपूत ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ कपिल कुमार गोयल ,डॉ विनोद नौटियाल,डॉ नितिन बिश्नोई डॉ नीरज देव ,सुनील भगत, डॉ रोशन लाल एवंअन्य शिक्षक एवं शिक्षिकतर कर्मचारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *