कोतवाली लक्सर
गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी, ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनी खेज खुलासा
कारोबार व पारिवारिक रंजिश को लेकर की गई हत्या, हत्या कर शव को गाड़ी के साथ बांधकर गंगा नदी में डुबोया
मृतक के गांव के ही रहने वाले थे हत्यारे, पुरानी रंजिश का लिया बदला अंधेरी रात में घात लगाकर रोककर की हत्या
मुख्य आरोपित अंकित थाना खानपुर से हत्या के मामले में जा चुका है जेल
आरोपितों के विरुद्ध की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई
दिनांक 2-3 अगस्त 2026 की रात शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान जो कि अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था रास्ते में जाते हुए गायब हो गया और उसका मोबाइल बंद हो गया जिस पर उसके परिजनों द्वारा कोतवाली लक्सर पर गुमशुदगी पंजीकृत कराया गयी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल गया आसपास के टावरों की कॉल डिटेलों व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया व मैनुअल पुलिसिंग कर मृतक से संबंधित जानकारी जुटाई गई विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा अंकित के गांव के रहने वाले सचिन मेहकार कुलवंत व अंकित उर्फ फौजी से उसकी पिछले कुछ समय से रंजिश चली आ रही थी यह सूचना पर कोतवाली लक्सर पर 801/26 मुकदमा पंजीकृत किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चारों से बारीकी से पूछताछ की गई।
पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपित द्वारा अपना जुर्म कबूला गया तथा बताया गया कि गुमशुदा अंकित चौहान की उन चारों व्यक्ति ने मिलकर 2 तारीख की रात को हत्या कर दी है व शव को शिवपुरी गांव के पास बनी खुसरो की ठोकर से उसकी मोटरसाइकिल के साथ बांधकर नदी में डुबो दिया है पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक अंकित काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था और ट्रैक्टर ट्राली के खनन में उनकी मुखबिरी करके उन्हें पकड़वा दिया करता था जिससे उन्हें काफी पैसे की हानि हो रही थी इसलिए उन चारों ने अंकित को रास्ते से हटाने का फैसला किया तथा 2 तारीख की रात को जब अंकित अपने घर लौट रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल रोक कर रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी।
आरोपित की स्वीकारोकती पर पुलिस टीम द्वारा उनको आगे आगे चलकर उनके बताए स्थान पर ले गए जहां पर तलाशी हेतु एसडीआरएफ की टीम को भी गोताखोरों सहित बुलाया गया एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से अथक प्रयासों से गंगा नदी में डूबे मोटरसाइकिल व शव को बरामद किया गया।
आरोपितों के द्वारा की गई करवाई गई बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103, 238, 61(2)BNS की वृद्धि की गई आरोपियों में मुख्य आरोपित अंकित चौहान उर्फ फौजी पूर्व में थाना खानपुर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
बरामदगी
मृतक का शव
मृतक की मोटर साइकिल
नाम पता आरोपित
1. सचिन पुत्र पवन निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार
2. मेहकार पुत्र पवन निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार
3. कुलवंत पुत्र कल्लू निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार
4. अंकित चौहान उर्फ फौजी पुत्र सुरेश पाल निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार
पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कोश्यारी
2. SSI नितिन चौहान
3. राजीव उनियाल चौकी इंचार्ज रायसी
4. यशवीर नेगी चौकी इंचार्ज भीकमपुर
5. कांस्टेबल अरविंद
6. कांस्टेबल ध्वजवीर
7. कांस्टेबल हिमांशु चौधरी
8. कांस्टेबल मुकेश 9. कांस्टेबल अनूप पोखरियाल
10. कांस्टेबल सुरेश
11. हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह
12. हेड कांस्टेबल रविंद्र
