*कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर*

*आज कांवड़ यात्रा के नौवें दिन 22608 शिवभक्तों का किया गया निशुल्क उपचार,अब तक कुल 1 लाख 31 हजार 25 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है*

*शिवभक्तों के चिकित्सा उपचार हेतु 05 मेडिकल मोबाइल यूनिट भी शामिल की गई है,जिनके माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है*

*हरिद्वार ।   पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के नौवें दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का

*जिसमें 22608 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है। अब तक कांवड़ यात्रा पर 1 लाख 31 हजार 25 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।*

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार 05 मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई है जिनके माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।

जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

*मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने किया स्वास्थ्य कैम्प का निरीक्षण,कांवड़ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *