*कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब*
*कांवड़ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के तत्पर है जिला प्रशासन*
*राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की सभी शिवभक्तों द्वारा की जा रही है सराहना*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम, शिवभक्तों ने जताया आभार*
*कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन एवं स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई एलईडी झालर*
*हरिद्वार । कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार एवं हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की शिवभक्त जमकर सराहना कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़ियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
*सहारनपुर से आए कावड़िया विनीत गुज्जर जो अपने साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आए है उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि* वे लोग रात को चल रहे है कांवड़ पटरी मार्ग पर इस बार कांवड़ पटरी पर लाइट की समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही मार्ग पर खाने,पानी,जगह जगह मेडिकल कैंप एवं शौचालय की अच्छी व्यवस्था की गई है।जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
*पानीपत से आए शिवभक्त कुलदीप ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि* अबकी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में बहुत अच्छी व्यवस्था की है, कांवड़ यात्रियों के लिए,जगह जगह पर लाइट की व्यवस्था की है,जिससे कि रात को शिवभक्तों को चलने में कोई दिक्कत नहीं होगी,मुख्यमंत्री को बहुत बहुत आभार इस बार इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए।
*जिला जींद हरियाणा से हरिद्वार पहुंचे कावड़िया ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि* इस बार हरिद्वार में कांवड़ियों यात्रियों के लाइट की व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।*फरीदाबाद से हरिद्वार जल लेने पहुंचे हरिंदर ने कहा कि* उत्तराखंड सरकार द्वारा शिवभक्तों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है,तरह शिवभक्तों के लिए अलग से कांवड़ पटरी मार्ग पर जगह जगह रोशनी की गई है,जिसमें पीने का पानी,शौचालय,भंडारे की व्यवस्था है,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
*मेरठ से आए सुभाष कुमार ने कहा कि* इस बार कांवड़ पटरी मार्ग पर लाइट की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है ,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग,राष्ट्रीय राजमार्ग एवं फ्लाईओवर अंडरपास स्थानों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था की गई है तथा नारसन बॉर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग हरिद्वार की तरफ रात्रि में कांवड़ियों के सुगम आवागमन एवं स्वागत के लिए एलईडी झालर लाइट भी लगाई गई है,जिससे कि रात्रि के समय कांवड़ियों को आवागमन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो सके।
शिवभक्तों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया है। यात्रा मार्गों पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, आवागमन और कांवड़ियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर कांवड़िये भी सहयोग और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने का संदेश दे रहे हैं तथा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है।