रुद्रपुर,  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद खटीमा क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खटीमा को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण,निरीक्षण करें तथा क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों एवं पुलियों का सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करते हुए शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में प्रतिदिन डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं उसके वैज्ञानिक निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नगर के किसी भी स्थान पर कूड़े का ढेर दिखाई न दे तथा स्वच्छता व्यवस्था सतत एवं प्रभावी बनी रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि खटीमा नगर को एक आदर्श एवं मॉडल नगर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से समग्र कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को शीघ्र बदलवाया जाए।
उन्होंने वर्षाकाल के दृष्टिगत नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कई कोई परेशानी आती है तो उप जिलाधिकारी से समन्वय बनाते हुए शीघ्र निस्तारण कराते हुए कार्यों को पूर्ण करे।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय, कोस्तुभ मिश्र, उप जिला अधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अधिकारी प्रियंका, खण्ड विकास अधिकारी संजय गाधी, रविंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *