सायबर सेल हरिद्वार

रिचार्ज सफल ना होने पर YouTube से लिया नम्बर, ठगे गये ₹99,000

त्वरित कार्रवाई और हरिद्वार साइबर सेल के प्रयासों से पीड़ित को ₹95,484 वापस दिलाए गए

सीख यही है, कहीं से भी उठाकर कोई भी कस्टमर केयर नम्बर डायल न करें, वरना धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

शिकायतकर्ता ने Google Pay से अपने मोबाइल का रिचार्ज किया, बैंक खाते से राशि कट गई, लेकिन मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ।

पैसे वापस पाने के लिए शिकायतकर्ता ने YouTube पर वीडियो देखकर एक तथाकथित टोल-फ्री नम्बर पर कॉल किया।

कॉल के दौरान भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते से ₹99,000 की धोखाधड़ी कर ली।

अगले ही दिन पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

हरिद्वार साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹95,484 की धनराशि शिकायतकर्ता को वापस दिलाई।

सीख-
1. कस्टमर केयर नम्बर केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें।
2. ⁠साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *