समाजसेवी कुंवर एन एस नेगी ने किया 52वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान

पिथौरागढ़। मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी कुंवर एन एस नेगी ने 52वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा –
“जीवनदायिनी रक्त का दान कर नवजीवन प्रदान करने वाले आप जैसे महानुभावों को सादर प्रणाम।”

उत्तराखंड के सभी जिलों में जागरूकता का संकल्प
नेगी जी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के सभी जिलों में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता लाना है। इस क्रम में अब तक गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में रक्तदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।
कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में से नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर के बाद अब पिथौरागढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक स्टॉफ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व सम्पूर्ण उतराखंड में रक्तदान यात्रा में पिथौरागढ़ की यात्रा से बहुत कुछ मोटिवेशन मिला नेगी ने कहा नेशनल हाइवे पर जगह जगह बहुत अच्छी सुविधा देखी गयी है ब्लड बैंक के किमी को दर्शाया गया है जो बहुत प्रेरणास्पद है ।

पर्वतीय क्षेत्रों में रक्तदान पर चिंता
नेगी जी का मानना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अपेक्षाकृत कम जागरूक हैं। इसका एक प्रमुख कारण पहाड़ों में रक्त की खपत का कम होना है। इसी वजह से कई लोग स्वैच्छिक रक्तदान करने से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि कोई भी रक्तदाता अपने गृह जिले को छोड़कर बाहरी जिलों में स्वैच्छिक रक्तदान नहीं कर पाता है।

उन्होंने आग्रह किया कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जन जागरूकता लाई जाए, ताकि लोग अपने जिले के साथ-साथ जहां भी रक्त की आवश्यकता हो, वहां रक्तदान करें।

महत्वपूर्ण जानकारी
भारत सरकार के रक्तकोश पोर्टल के माध्यम से देश के सभी ब्लड बैंकों से सीधे संपर्क स्थापित किया जा सकता है और उपलब्ध रक्त समूहों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

नेगी ने कहा आगामी स्वेच्छिक रक्तदान चंपावत व उधमसिंह नगर है उसके बाद उनकी ये उतराखंड की यात्रा जो 2020 से चल रही है सम्पन्न हो जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *