*विकासखंड मुख्यालय रुड़की में जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर का किया गया आयोजन*

*सेवा पखवाड़ा में 2318 क्षेत्रवासीयों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की*

*सेवा पखवाड़ा में विभिन्न विभागों से संबंधित 51आवेदन प्राप्त हुए,जिनका शत प्रतिशत मोके पर ही निस्तारण किया गया*

*हरिद्वार।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत रुड़की विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्य मंत्री नितिन गौतम, श्यामवीर सैनी,देशराज कर्णवाल,आदेश सैनी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ मधु सिंह,प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख,भाजपा नेता सुशील त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर 2318 क्षेत्रवासियों ने शिविर में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 51आवेदन प्राप्त हुए,जिनका शत प्रतिशत मौके पर ही निस्तारण किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्वोच्च जनसेवा को प्राथमिकता दी है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सुशासन के माध्यम से पारदर्शिता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कुशल नेतृत्व में इन पांच वर्षों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं तथा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता एवं सशक्त भू-कानून लागू किया गया प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार द्वारा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।साथ ही इसी क्रम में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन तथा विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हीनिःशुल्क दवाई वितरित की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कोटियाल ने किया ।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *