कोतवाली बहादराबाद

कांवड यात्रा के दृष्टिगत बहादराबाद पुलिस द्वारा होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार द्वारा चौकी शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद परिसर में होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं/कांवड़ियों (शिव भक्तों) को स्वच्छ, शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त वैष्णव भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

साथ ही होटल एवं प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, निर्धारित दरों पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनियमितता से बचने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यवसायियों से प्रशासन एवं पुलिस का पूर्ण सहयोग करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

उपस्थित सभी व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *