राज्य मंत्री सुनील सैनी ने झबरेड़ा विधानसभा के झबरेड़ा मंडल में उधा लेडी में बूथ नंबर 135पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के निमित्त आयोजित बैठक को संबोधित किया।
इस अवसर पर बीएलए-1 एवं मंडल पदाधिकारियों को SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
बैठक के दौरान मतदाता सूचियों का वितरण किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं अपात्र अथवा अनाधिकृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया में पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक एवं पारदर्शी बन सके।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज करनवाल जी, पूर्व प्रत्याशी श्रीमती वैजयंती माला जी, जिला पंचायत श्री अंशुल चौधरी जी, जिला पंचायत जितेंद्र कुमार जी, श्री आदित्य बृजवाल जी, मंडल प्रभारी श्री नितिन गोयल जी ,मंडल अध्यक्ष श्री सुबोध सैनी जी, मंडल महामंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी जी, श्री कुलदीप सैनी जी,श्री बिट्टू सिंह जी, श्री अनमोल जी, श्री प्रवीण जी ,सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2 एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।