अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

दिनांक 25 जून 2026 को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री ममता पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अमन अनुरुद्ध, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री जानकी कार्की, क्लिनिकल एवं रिहैबिलिटेशन मनोवैज्ञानिक डॉ. माधवी अवस्थी, वरिष्ठ कोच श्री रघुवीर सिंह, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता श्री सरताज आलम, समस्त पीएलवी एवं “बाल अधिकारों पर राज्य विधिक सहायता प्रकोष्ठ (SLACCR), कुमाऊँ मण्डल इकाई के सदस्यों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों, अवैध तस्करी की रोकथाम, कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही NALSA का जागरूकता वीडियो प्रदर्शित कर खिलाड़ियों को जागरूक किया गया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *