विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

जनपद टिहरी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन  आयोग के निर्देशानुसार जनपद में गहन पुनरीक्षण एसआईआर का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचन नामावली में सम्मलित करना है।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर संकलन किया जा रहा है तथा डिजिटाइजेशन का  कार्य भी जनपद में त्वरित गति से किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने अवगत कराया कि कुल 141 मतदेय स्थलों का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही जनपद टिहरी में कुल 60.86% डिजिटाइजेशन कार्य सम्पन्न हो गया है।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का सभी राजनीतिक दल सहयोग करे ताकि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया गया।

बैठक में एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, इंडियन नेशनल कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल व ज्ञान सिंह रावत, भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *