जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया  जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 73 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 41 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

हरिद्वार। जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 73 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 41समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद,राशन कार्ड, विद्युत,पेयजल,पुलिस विभाग अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त राधिका इंक्लेव एवं पीताम्बरा इंक्लेव कॉलोनी निवासी ने राधिका इंक्लेव एवं पीताम्बरा एन्क्लेव मनोहरपुर के पास हाईवे पर सर्विस रोड बनवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी राजबीर निवासी गंगदासपुर की भूमि खसरा नंबर 131 रकबई 0.410 हैक्टर स्थित मौजा ग्राम गंगदासपुर मुस्तकम परगना ज्वालापुर तहाशी जनपद हरिद्वार बतोर सहखातेदार साक्रमण भूमिधर दर्ज चला आता है । प्रार्थी की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने झोपड़ी डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जा को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी अनुराग राठी ने अपना मकान शिवम विहार कॉलोनी में पड़ोस के व्यक्ति द्वारा मकान के पास अवैध तरीके से गड्ढा खोदने से मकान को क्षति पहुंच रही है,इस समस्या के निदान करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी स्वाति गुप्ता ने आउटसोर्स के माध्यम से नगर निगम में नोकरी दिलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता सूरज शर्मा ने वाल्मीकि चौक पर बरसाती नाले के पास सम्राट सुलभ शौचालय बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। 
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।

सीएम हेल्पलाइन में  दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 535 शिकायतें तथा एल 2 पर 132 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी, जिला जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, डीओ पीआरडी प्रमोद चंद पांडे, सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed