हरिद्वार पुलिस

पेड़ चलते हैं… हमने बोला और वह चल दिया हमारे साथ

पेड़ भी बच्चों की तरह होते हैं, जिन्हें प्यार, देखभाल और सही वातावरण की आवश्यकता होती है।

अक्सर हम इमारतों, दीवारों या अनचाहे स्थानों पर उगे छोटे पौधों को देखते हैं और उन्हें हटाने की सोचते हैं। लेकिन हर पौधे में जीवन है, बस उसे सही जगह की जरूरत होती है।

दिनांक 30.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवार से एक छोटे से प्रयास के तहत ऐसे ही एक पौधे का स्थान परिवर्तन किया गया। अब वह अपने नए स्थान पर बढ़ेगा, फल-फूलेगा और हमें जीवनदायिनी मुफ़्त ऑक्सीजन प्रदान करेगा।

कोई चीज़ बुरी नहीं होती, बुरा केवल उसका स्थान हो सकता है।

यदि आपको भी कहीं ऐसा पौधा दिखाई दे जो गलत जगह पर उग आया हो, तो उसे नष्ट करने के बजाय उचित स्थान पर लगाने का प्रयास करें। हो सकता है, वह भी एक दिन विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण और समाज की सेवा करे।

एक पौधा बचाइए, एक जीवन सजाइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *