रूद्रपुर बुधवार को विकास भवन सभागार में योग ब्रेक व नमस्ते ऐप की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई। आयुष विभाग की टीम द्वारा सभी को योग ब्रेक व नमस्ते ऐप डाउनलोड कराया गया तथा योग से संबंधित जानकारियां दी गई तथा योग भी कराया गया साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को रन फाॅर योग व मुख्य कार्यक्रम योग दिवस के लिए आमंत्रित भी किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है इसे अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से कई गंभीर बीमारियों जैसे मधुमेह, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर व फैटी लीवर आदि से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक स्वस्थता के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। उन्होने प्रतिदिन योग को अपने जीवन में अपनाने अपील की। उन्होने कहा करें योग-रहंे निरोग।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 पीकेएस यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी दीपक सरकार, जिला नोडल अधिकारी योग राहुल पुरोहित, मसरूफ अहमद फार्मेसी अधिकारी योग अनुदेशक तरुण सिंह बगड़वाल, अनिल चैहान, योग अनुदेशिका लक्ष्मी देवी व चंपा देवी, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।