रुड़की नगर क्षेत्र में फूड व्यवसायियों के लिए फास्टटेक (FOSTECH) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लगभग 50 प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं लाइसेंस प्रक्रिया की दी गई जानकारी

हरिद्वार ,   सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार द्वारा नेशनल स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के सौजन्य से रुड़की नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट फूड-वेंडरो, रेस्टोरेंट एवं ढाबा – का संचालन करने वाले खाद्य कारोबारी कर्ताओ के लिए फास्टेक (tostech) ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि फास्टेक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन होटल प्रीफर्ड रामपुर तिराहे के पास किया गया। नेशनल स्ट्रीट वेंडर वेंडर एसोशिएशन  राजीव उपाध्याय  ने 50-50 प्रशिक्षणार्थी को खाद सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधीकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडरी को हेल्थ एवं हाईजीन के संबंध में व्यक्तिगत स्वच्छता रखने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, अपशिष्ठ खाद्य पदार्थो उचित निस्तारण करने, भोजन के लिए स्वच्छ जल का प्रयोग करने, साथ ही खाद्य पदार्थों को ढकने एवं परोसने के लिए अखबारी कागज का प्रयोग ‘न’ करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वेन्डरो को अनिवार्य रूप से स्वयं को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत पंजीकृत कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *