*हरिद्वार पुलिस*
*हरिद्वार पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान*
हाथी पुल के पास गंगा के तेज बहाव में फंसे हरियाणा निवासी युवक रोहताश उम्र 26 वर्ष पुत्र दयाचंद ग्राम उन चरखी दादरी हरियाणा को हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से संभावित हादसा टला और युवक की जान बचाई गई।
हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने साहस, सूझबूझ और मुस्तैदी का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बचाकर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया