प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा140 करोड़ देशवासियों का विश्वास, एक प्रधानसेवक का संकल्प और विकसित भारत की ओर बढ़ता एक राष्ट्र।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने राजनीति से आगे बढ़कर प्रगति को चुना है,तुष्टिकरण से आगे बढ़कर सशक्तिकरण को चुना है और आशाओं को उपलब्धियों में बदला है।

25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर नारी शक्ति को नए अवसर देने तक, देवालय से शौचालय तक, चंद्रयान 3 से वसुधैव कुटुम्बकम् तक, यह यात्रा एक ऐसे भारत की है जिसने स्वयं पर विश्वास करना सीखा है।

सुनील सैनी ने कहा कि इन 12 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के विकास , गरीबों और देश के लिए समर्पित रहे l

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से देवभूमि उत्तराखंड आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है l सुनील सैनी राज्य मंत्री ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीl

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने यह भी कहा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे कार्यों को देश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है l

सुनील सैनी ने कहा कि युग पुरुष देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद सदैव हम सभी भारतवासियों को मिलता रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *