जन अधिकारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने की स्पा सेंटर में क्रास मसाज पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार, 10 जून। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने क्रॉस जेंडर मसाज जैसी गतिविधियों का संचालन कर रहे स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हेमा भण्डारी ने कहा कि हरिद्वार और उत्तराखंड देवभूमि है। यहां किसी भी अनैतिक गतिविधि के लिए कोई स्थान नहीं है। लेकिन हरिद्वार जनपद में संचालित हो रहे कई स्पा सेंटर में क्रास जेंडर मसाज जैसी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। हेमा भण्डारी ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से सभी स्पा सेंटर के लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच और क्रास मसाज पर रोक लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की। उन्होंने स्पा सेंटरों को राजनीतिक संरक्षण का आरोप भी लगाया और धर्मनगरी हरिद्वार की गरिमा के संरक्षण के लिए अन्य सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, संत समाज, मीडिया और आम नागरिकों से आगे आने की अपील भी की। प्रैसवार्ता में पार्टी की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कोमल, लकसर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जमाल अख्तर, अनुशासन समिति के अध्यक्ष इलियास शाह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *