मुख्यमंत्री निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मुख्यालय / नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में देवपुरा चौक से रानीपुर मोड़ क्षेत्र तक तथा जयराम आश्रम से वाल्मीकि चौक   क्षेत्रांतर्गत उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण हटाई अभियान के दौरान 150 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया

चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने से पूर्व ही की जा रही है वीडियोग्राफी

हरिद्वार,   सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है,मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद ने निरंतर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है,उससे हटाने के निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुगम संचालित करने के लिए एव यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा जनपद में जाम की स्थित न हो इसके दृष्टिगत सड़क किनारे,नालियों एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए है।
आज नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी की नेतृत्व में देवपुरा चौक से रानीपुर मोड़ क्षेत्र क्षेत्रांतर्गत तथा जयराम आश्रम से वाल्मीकि चौक तक 60 अवैध कब्उजे को हटाया गया तथा जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।जिसमें नालियों /फुटपाथ के ऊपर किए गए 90 अवैध कब्जे को हटाया गया तथा नालियों के ऊपर बनाए गए खोखे एवं ढाबों को हटाते हुए ध्वस्त किया गया।
दोनों टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा इस दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 150 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।
नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर, अर्जुन सिंह, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *