माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणाएं:
1-घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोप वे का निर्माण।
2-नगर पंचायत गजा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण।
3-गजा मैदान का विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण।
4-शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति।
5-पर्यटन की दृष्टि से कोटेश्वर झील का विकास।
6-डांडाचली में इकोपार्क का निर्माण।
7-पावकी देवी एवं चमराड़ा देवी (भरपूर), मन्दिरों का सौंदर्याकरण ।
8-दंदेली, अंदरफीगांव, फलसारी, बिमाण गाँव मोटर मार्ग की स्वीकृति।
9-रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग की स्वीकृति।
10- चाका महिला अस्पताल का PHC में परिवर्तन एवं उच्चीकरण।
11- चाका में सामुदायिक भवन का सुदृढ़ीकरण।
12- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली एवं पजै गाँव का इंटर स्तर पर उच्चीकरण।
13- नरेन्द्रनगर महाविद्यालय का पीजी स्तर पर उच्चीकरण।
14- गजा तहसील में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, एवं जल निगम तहसील स्तरीय कार्यक्रमों की स्वीकृति।
15- हेंवल नदी में झील का निर्माण।
16- गजा बगीद के 33 KV सवस्टेशन की स्वीकृती