महिलाओं को परिवार और अपनी रक्षा के लिए प्रेरित करेगी महाकाली वाहिनी-डा.उदिता त्यागी

हरिद्वार, 26 मई। महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक डा.उदिता त्यागी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में महाकाली ही हिंदू महिलाओं की आदर्श हो सकती हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.उदिता त्यागी ने कहा कि महाकाली वाहिनी प्रत्येक हिंदू महिला को राजनैतिक, जातिगत व संस्थागत स्वार्थो और अंहकारों से ऊपर उठकर अपने परिवार और अस्तित्व की रक्षा के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आज तरह-तरह के संकट हिंदू महिलाओं और उनके परिवारों पर हैं। लेकिन उनके लिए लड़ने वाला कोई नहीं है। मानव धर्म कहता है कि अपनी संतान की रक्षा करना हर नारी का सबसे पहला धर्म और कर्तव्य है। हिंदू नारी को उसका मूलभूत कर्तव्य भुलाने के लिए देश में अनेक तरह के षड़यंत्र किए जा रहे हैं। ताकि परिवार नाम की संस्था को समाप्त कर भारत राष्ट्र ओर सनातन धर्म को मिटाया जा सके। लेकिन महाकाली वाहिनी किसी भी षड़यंत्र को कामयाब नहीं होने देगी। डा.उदिता त्यागी ने कहा कि लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। अपराधियों को बचाने के लिए षड़यंत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर व्यापक चर्चा के लिए बुधवार से ऋषिकेश में महाकाली वाहिनी का दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। प्रैसवार्ता में डा.श्वेता शर्मा, डा.संध्या कौशिक, मधु त्यागी, रीना त्यागी भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *