आज झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रविदास मंदिर नन्हेड़ा अनन्तपुर इसके पश्चात शिव मंदिर जियापोता मे दोपहर 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं।
नन्हेड़ा मे 14 तथा जियापोता में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनहित के लिए आयोजित इस शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
इन शिविर मे बाल विकास विभाग कि तरफ से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट कि भेट कि गई। यह कीट 6 माह तक के पहले दो प्रसव को दिया जाता है। सुपरवाइजर सकुंतला, आंगनवाड़ी सहायिका बबली देवी और कार्यकर्त्ता अमृता सिंह उपस्थिति रही।