चारधाम यात्रा/गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए बीडीएस व डॉग स्क्वायड की लगातार कसरत जारी

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा टीमों को दिए गए हैं 24 घंटे एक्टिव रहने व सघन चैकिंग के निर्देश

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन केन्द्र ऋषिकुल, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन चंडी देवी मंदिर पहुंची टीम, चप्पा चप्पा खंगाला

परिसर सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को उपकरणों की मदद से किया गया चैक

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा व गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी थाना प्रभारियों सहित बीडीएस व डॉग स्क्वॉड को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उक्त दिशा निर्देश के क्रम में बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज चंडी देवी मंदिर ऋषिकुल स्थित चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन केन्द्र सहित शहर व देहात के बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने उक्त स्थानों पर अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *