*जनपद में डीपीटी (DPT) टीकाकरण एवं एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करे – जिलाधिकारी*

*हरिद्वार ।   जनपद में डीपीटी (DPT) टीकाकरण एवं एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में  जिला कार्यालय सभागार ने बैठक आयोजित की गई।तथा जनपद में चल रहे डीपीटी (DPT) टीकाकरण एवं एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु संचालित डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टिटनेस) टीकाकरण तथा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने बताया कि डीपीटी टीका बच्चों को तीन गंभीर बीमारियों—डिप्थीरिया, काली खांसी (Pertussis) और टिटनेस—से सुरक्षा प्रदान करता है। यह टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित समय पर अवश्य लगवाना चाहिए, जिससे बच्चों का समुचित शारीरिक विकास सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही, एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है। यह टीका 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है और समय पर इसका टीकाकरण भविष्य में गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करता है के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई,उन्होंने जनपद में किए जा रहे टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी गई तथा संबंधित विभागों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लगाए जा रहे टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करे।उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों एवं बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में चलाए जा रहे टीकाकरण सत्रों में अवश्य लेकर जाएं और टीकाकरण पूर्ण कराएं।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा,सीएमएस रुड़की ए के मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम, डॉ कोमल,डॉ आरती,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियान, ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मनु शिवपुरी, समाज सेवी अभिप्रेरणा फाउंडेशन दीपेश चंद्र प्रसाद,कनिका समाज सेविका, रवि संदल, एडवोकेट फार्मूड अली, मयंक रौतेला, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *