एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

* छात्र-छात्राओं को जागरुक करने के उद्देश्य से स्कूल पहुंची A.N.T.F.*

बच्चों को नशे के कारण होने वाले आर्थिक/शारीरिक/समाजिक नुकसान को लेकर किया जागरुक

आज दिनांक 28/04/2026 को भल्ला इंटर कॉलेज मायापुर एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम व चौकी प्रभारी मायापुर द्वारा दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया ।
इस दौरान दोनों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने नशे के विरोध के संबंध में सहमति शपथ पत्र भर अपने-अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में करीब 300-400 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम :-
01- हे0का0 सुनील सिंह
02- हे0का0 मुकेश कुमार
03- का0 सतेंद्र चौधरी
04- म0का0 चांदनी बिष्ट

कोतवाली नगर हरिद्वार टीम:-
01- उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल (मायापुर चौकी इंचार्ज)
02- का0 अनिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *