जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 76 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 34 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 76 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 34 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, नगहर मरम्मत कार्य, अतिक्रमण ,जलभराव आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान लिब्बरहेडी शबनम ने चक मंगलौर नहर के पुल लिब्बर हेडी नहर के पुल के मध्य पटरी बांयी सी.पेज ड्रेन में वर्षां काल में अत्यधिक पानी आने से आस-पास के खेतों में पानी का भराव हो जाने के कारण खेतों को काफी नुकास हो जाता है जिसके निवार हेतु मंगलौर नहर के पुल से लिब्बर हेडी नहर के पुल तक सीपेज ड्रेन की सफाई एवं सीपेज ड्रेन की पक्की पटरी करवाने की मांग की, ग्राम कांगडी परगना नजीबाबाद जिला हरिद्वार निवासी इसम सिंह ने ट्रस्ट की सम्पत्ति को ट्रस्टी द्वारा फर्जी तरीके से विक्रय करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज की, ग्राम पूरणपुर साल्हापुर परगना रूड़की निवासी भरत सिंह ने राजस्व ग्राम पूरणपुर साल्हापुर परगना रूड़की तहसील व जिला हरिद्वार आवागमन के लिए व्यवस्थित चकमार्ग पर चौडी चकरोड को बाधित कर अतिक्रमण किया गया जिससे आवागमन पूर्ण रूप से अवरूद्व हो गया है जिसे चकरोड को सजरे के अनुसार व्यवस्थित व पुख्ता इन्तेजाम किये जाने की मांग की गयी, लालमंदिर कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर निवासी मंजू ने प्रार्थी के नाम भूमि खाता सं0 7 खसरा नं0 136 ज रकबा 1.2591 हेक्टअर भूमि को पवन कुमार निवासी मकान नं0-386 वानप्रस्थ आश्रम पूर्वीनाथनगर ज्वालापुर द्वारा धोखा धडी करके जमीन हड़पने के बाबत शिकायत दर्ज करवायी, ग्राम कांगडी परगना नजीबाबाद निवासी राजेश कुमार व श्रवण कुमार ने प्रार्थीगणों की सम्पत्ति पर अवैध जबरन कब्जा करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवायी, जगदीश नगर ज्वालापुर हरिद्वार सतीश कुमार अरोड़ा ने भूमि अधिकरण मुआवजा न मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र शौंपा, ग्राम पूरनपुर साल्हापुर निवासी जगदीश प्रसाद एवं तेजपाल द्वारा मीरपुर मुवाजर में खसरा नम्बर-285 की पैमाइश करवाये जाने की मांग की गयी, ग्राम लालढांग निवासी मौ0 आलिम ने निर्मला देवी जी के द्वारा मेरे घर की नाली एवं रास्ते पर अतिक्रमण किया गया उक्त अतिक्रमण हटाये जाने की शिकायत दर्ज कराई गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे, उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 708 शिकायतें तथा एल 2 पर 146 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed