टिहरी गढ़वाल ।
*_प्रशासन की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी निगरानी*_
*_जिलाधिकारी ने दिए विभाग को गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश_*
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार को स्पष्ट निर्देशित किया है कि जनपद में गैस आपूर्ति निर्बाध रूप होना चाहिए, साथ ही शासन एवं गैस एजेन्सियों से संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू एल०पीoजी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि पैनिक ना बने जिला प्रशासन लगातार शासन एवं गैस एजेन्सियों के संपर्क में है पर्याप्त मात्रा में गैस स्टाक उपलब्धता है।

जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल, मनोज कुमार डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि विगत दिवस जनपद में स्थित एवं सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेंसियों को कुल 2497 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए। एजेंसियों द्वारा 2724 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण उपभोक्ताओं को किया गया। वितरण के उपरांत एजेंसियों के पास 4023 सिलेंडर शेष स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी की व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के लिए जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेंडरों का आवंटन प्राप्त हो रहा है। प्राप्त आवंटन के अनुसार श्रेणीवार एवं एजेंसीवार वितरण सुनिश्चित कर दिया गया है तथा एजेंसियों को निर्धारित नियमों के तहत वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण की प्रभावी निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों सहित कुल 414 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू गैस सिलेंडरों की जब्ती की कार्रवाई भी की गई है वहीं
शिकायतों के निस्तारण हेतु जनपद मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 85 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिन पर निरंतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तथा उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर जनपदवासियों से अपील की जा रही है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें तथा सिलेंडर को पूर्व की भांति होम डिलीवरी या प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें। साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर इसे शीघ्र पूर्ण कर ले।