स्वामी दर्शनानन्द इंस्टट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नेलाॅजी संस्थान द्वारा ‘उमंग’ खेल-कूद का आयोजन
हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, हरिद्वार द्वारा वार्षिक खेल-कुल उमंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थान की निदेशक डाॅ0 जयलक्ष्मी एवं अशोक गोतम ने सरस्वती प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर खेलों का उद्घाटन किया। स्पोर्ट्स कोर्डिनेटर पंकज चैधरी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बैडमिंटन, वाॅलीबाॅल, 100 मीटर रेस, लाॅंग-जम्प, राॅप स्किप्पिंग आदि खेलांे का आयोजन हुआ। इन खेलों में सौ मीटर दौड़ में खुशी एवं आलोक विजयी हुए, रोप स्किपींग में हर्षिता एवं हितेश विजयी हुए, बैडमिंटन मंे हर्षिता, रोहित विजयी हुए, भानू लाॅंग जम्प में एवं रस्सा कसी में करन, पीयूष, लक्ष्य, रोहित, विजयी हुए तथा गल्र्स टीम में हर्षिता, टीया, जिवांशी विजयी हुई। वाॅलीबाॅल में हितेश सुदन की टीम विजयी हुई।
इस अवसर पर विजयी छात्र-छात्राओं को संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक गोतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दीकी, दिव्याराजपूत, विकास अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, त्रिशु अवस्थी, वैशाली, दिलखुश, सुधांशु जगता, वर्षा रानी, आशीष कुमार, उमेश कुमार, देवेन्द्र सिंह रावत, धरणीधर वाग्ले, ज्योति राजपूत ने मैडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed