हरिद्वार 09 मार्च 2026। उद्यान विभाग उत्तराखण्ड द्वारा बंसतोत्सव 2026 में उत्कृष्ट कार्यों के लिये सदस्य राष्ट्रीय प्रबंधन समिति भारतीय रेडक्रास (महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली भारतीय रेडक्रास की सर्वोच्च समिति) डॉ. नरेश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बसंतोत्सव 2026 में उद्यान विभाग उत्तराखण्ड ने सदस्य राष्ट्रीय प्रबंधन समिति भारतीय रेडक्रास (महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली भारतीय रेडक्रास की सर्वोच्च समिति) डॉ. नरेश चौधरी द्वारा किये उत्कृष्ट कार्यों के लिए गत दिवस प्रतीक चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। बसंतोत्सव 2026 में डॉ. नरेश चौधरी द्वारा उत्कृष्ट संयोजन एवं संचालन तो किया ही गया साथ ही साथ डॉ. नरेश चौधरी के नेतृत्व में ही स्टॉल लगाकर भारतीय रेडक्रास यूथ स्वंयसेवकों द्वारा रक्तदान करने के लिये जन समाज को प्रेरित किया गया तथा चलने फिरने में असमर्थ, दिव्यांगो, अति वरिष्ठ नागरिकों को व्हील चेयर में बैठाकर सम्पूर्ण प्रदर्शनी एवं बसंतोत्सव का अवलोकन कराकर भ्रमण कराया गया जिसकी सभी जनमानस, माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा विशेष रूप से सराहना की गयी। उद्यान विभाग के सचिव एस.एन. पाण्डेय एवं निदेशक एस.एल. सेमवाल ने डॉ. नरेश चौधरी को समर्पित उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से उद्यान विभाग की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कृषि विभाग के अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव ने भी डॉ. नरेश चौधरी द्वारा किये समर्पित सहयोग के लिये विशेष रूप से सराहना की।

बसंतोत्सव 2026 में यूथ रेडक्रास स्वंयसेवी, पूनम, डॉ. संजीव यादव, डॉ. शुभम पंत, डॉ. अर्चना, डॉ. कृतिका शुक्ला, डॉ. रोहन, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ईमरान, डॉ. अजय, डॉ. संदीप पाल,शादाब गौर, डॉ. जयलता, डॉ. कल्पना, डॉ. प्रीति तिवारी, आंचल मठपाल, डॉ. कादिर, अयुषी रावत, डॉ. माधवी, मीनाक्षी राजपूत, डॉ. अनुष्का बिष्ट, सम्लाबी डोबाल, उन्नति उनियाल, अदिति कुकरेती, अपूर्वा, नेहा, स्वाति शर्मा, दीनेश बड़ोनी, भाष्कर पनेरु, प्रीति, शारिख, दिव्यानी ताम्बे, कनिष्का ओझा, कमल मीना, सक्षम चौधरी, सुरभि शर्मा, पकंज सैनी, गर्वित चौहान, कृष्णा भट्ट, नीरज कुमार, अंकिता, चांदनी नौटियाल, डॉ. आयुषी रावत, संध्या सकलानी, निधि सेमवाल, यूथ रेडक्रास सेवियों के साथ सक्रिय सहभागिता की। निदेशक बागवानी महेन्द्रपाल, अपर निदेशक रतनकुमार, संयुक्त निदेशक सुरेश राम, उप निदेशक नरेन्द्र यादव ने भी डॉ. नरेश चौधरी एवं उनकी सम्पूर्ण इंडियन रेडक्रास टीम को विशेष रूप से बधाई देते हुए सराहना की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *