*पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी उत्तराखंड द्वारा चलाया गया *पुलिस आपके द्वार* *अभियान*

आज दिनांक 05/02/2026 को जीआरपी उत्तराखंड के विभिन्न थानों व चौकीयों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन से होकर स्कूल आने-जाने वाली बालिकाओं‌ व रेल यात्रा के दौरान होने वाली चैन स्नेचिंग एवं जहरखुरानी जैसे घटनाओं से बचने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया एवं सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया।

जागरूकता अभियान मे

*”पुलिस आपके द्वार*”आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर- 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर-1090 व 109, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से सम्पर्क करें।

साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपाय एवं सतर्कता सम्बन्धी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *